EMRS Tamia Teacher Bharti 2025: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, तामिया, जिला छिंदवाड़ा एमपी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंशकालीन अनुबंध पर टीजीटी इंग्लिश और काउंसलर पदों के लिए पैनल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए साक्षात्कार दिनांक 04 सितम्बर 2025, दिन गुरुवार को आयोजित होगा। पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 02 सितम्बर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं और इसके बाद 04 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे विद्यालय में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और मानदेय राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) के नियमों के अनुसार रहेगा। विस्तृत जानकारी, गूगल फॉर्म और आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट www.emrsTamia.com पर उपलब्ध हैं। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपना पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड की मूल व छायाप्रतियाँ साथ लाना अनिवार्य है। ध्यान रहे, साक्षात्कार में शामिल होने पर किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।
EMRS Tamia Teacher Bharti 2025 का ओवरव्यू
भर्ती संस्था | एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, तामिया, जिला छिंदवाड़ा एमपी |
---|---|
पद का नाम | टीजीटी इंग्लिश और काउंसलर |
भर्ती का आधार | अंशकालीन अनुबंध |
आवेदन मोड | ऑनलाइन / गूगल फॉर्म |
आवेदन/पंजीकरण की अंतिम तिथि | 02 सितम्बर 2025 |
इंटरव्यू की तिथि | 04 सितम्बर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://emrstamia.com/ |
EMRS तामिया शिक्षक भर्ती 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
इवेंट | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | अगस्त 2025 |
आवेदन/रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ तिथि | 25 अगस्त 2025 |
आवेदन/रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 02 सितम्बर 2025 |
इंटरव्यू | 04 सितम्बर 2025 |
इंटरव्यू का समय | प्रातः 9:00 बजे से |
EMRS Tamia Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क
भर्ती की चयन और आवेदन प्रक्रिया इंटरव्यू के द्वारा की जानी है, इसके लिए निर्धारति शुल्क का भुगतान करना अभी आवश्यक नहीं है।
श्रेणी | फीस राशि |
---|---|
सभी श्रेणी | ₹00/- |
EMRS तामिया शिक्षक भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता में पात्र होना आवश्यक है, जिसका विवरण इस प्रकार है:
आयु सीमा (Age Limit):
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है।
- अधिकतम आयु का निर्धारण NESTS के नियमानुसार किया जायेगा।
- आयु की गणना EMRS तामिया, छिंदवाड़ा द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।
- वर्तमान आयु यहां चेक करें
शैक्षिक योग्यता (Qualification):
इस भर्ती के तहत टीजीटी इंग्लिश और काउंसलर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है, जिनके लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता का विवरण इस प्रकार है:
TGT English के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता (Qualification):
शर्त | आवश्यक योग्यता |
---|---|
डिग्री (Graduation) | 4 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स (NCERT/NCTE से मान्यता प्राप्त) या English में ऑनर्स डिग्री (कम से कम 2 साल तक विषय पढ़ा हो) या स्नातक डिग्री जिसमें तीनों साल English पढ़ा हो |
विषय | सभी सालों में English होना अनिवार्य |
अन्य योग्यता | CTET (CBSE) पास होना चाहिए B.Ed. डिग्री होनी चाहिए (नोट: जिनके पास 4 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है, उन्हें B.Ed. की ज़रूरत नहीं है) |
Counsellor के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता (Qualification):
शर्त | आवश्यक योग्यता |
---|---|
मुख्य योग्यता (कोई एक) | -M.A./M.Sc. (Psychology) + 1 साल का नियमित Post Graduate Diploma in Guidance & Counselling या M.A./M.Sc./M.Com. + B.Ed./M.Ed. + 1 साल का नियमित Post Graduate Diploma in Guidance & Counselling या B.A./B.Sc. (Psychology) + 1 साल का नियमित Post Graduate Diploma in Guidance & Counselling |
वांछनीय (Desirable) | स्कूल में कम से कम 1 साल का करियर या एजुकेशनल काउंसलिंग का अनुभव या Rehabilitation Council में रजिस्ट्रेशन |
EMRS Tamia Teacher Vacancy 2025 Details – पदों का विवरण
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तामिया शिक्षक भर्ती 2025 में पदों की निर्धारति संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है। इंटरव्यू के बाद जो सूची जारी होगी उसमे रिक्त पदों के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखे यह भर्ती अंशकालीन अनुबंध के आधार पर की जाएगी ना की स्थायी आधार पर
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
टीजीटी इंग्लिश और काउंसलर | निर्धारति पदों की संख्या का उल्लेख अभी नहीं किता गया है। |
EMRS Tamia Teacher Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया
- इंटरव्यू (Interview)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Documents Verification)
महत्वपूर्ण जानकारी:- साक्षात्कार दिनांक 04 सितम्बर 2025, दिन गुरुवार को आयोजित होगा। पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 02 सितम्बर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं और इसके बाद 04 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे विद्यालय में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा।
विद्यालय के पता और संपर्क की जानकारी का विवरण:
- पता: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, तामिया, छिंदवाड़ा, 480559
- ईमेल: [email protected]
- संपर्क: 07149299199
EMRS Tamia Teacher Recruitment 2025 के लिए सैलरी या वेतन
पद का नाम | योग्यता NESTS के अनुसार होने पर | योग्यता NESTS के अनुसार न होने पर |
---|---|---|
TGT English | ₹33,000/- | ₹29,000/- |
Counsellor | ₹15,000/- | NA |
EMRS तामिया शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट emrstamia.com पर जाकर गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा।
- आवेदन में आपको ईमेल आईडी, उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, पता मोबाइल नंबर और जिस सब्जेक्ट के लिए आवेदन करना है उसकी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें, जो भी आवश्यक जानकारी मांगी जा रही है उसको दर्ज करें और आवेदन को सबमिट करें।
- इसके बाद आपको ओरिजनल डाक्यूमेंट्स और उनकी फोटो कॉपी, और पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर, दिनांक 04 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे विद्यालय में उपस्थित होना होगा।
- इंटरव्यू के बाद उम्मीदवार के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकता है।
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक देख ले और अपनी पात्रता की पुष्टि अवश्य कर लें।
हमे आशा है आपको केन्द्रीय विद्यालय हटा दमोह शिक्षक भर्ती 2025 के बारे में पूरी जानकारी समझ आ गई होगी, इसके भर्ती से सम्बंधित किसी भी अपडेट के लिए आप हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ सकते है।
आवेदन करें | Click Here |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | Click Here |
Eligibility चेक करें | Click Here |
एप्लीकेशन फॉर्म | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
ज्वाइन टेलीग्राम चैनल | Click Here |
ज्वाइन व्हाट्सप्प चैनल | Click Here |
फेसबुक पेज ज्वाइन करें | Click Here |