मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियां: आज के इस लेख में, हम मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियां और उनके उद्गम स्थल के बारे में जानेंगे। यह विषय उन सभी छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जैसे कि एमपी पटवारी, पुलिस, और व्यापम। इन परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को इन नदियों और उनके उद्गम स्थलों की जानकारी अच्छे से याद कर लेनी चाहिए।
भारत को ‘नदियों का देश’ भी कहा जाता है, जहाँ अनेक बड़ी और महत्वपूर्ण नदियाँ बहती हैं। इसी तरह, मध्यप्रदेश जो भारत के हृदय में बसा है, यहाँ भी कई नदियाँ प्रवाहित होती हैं।
मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियां
मध्य प्रदेश, जिसे ‘नदियों का मायका’ भी कहते हैं, यहाँ छोटी-बड़ी कई नदियाँ बहती हैं। इनमें से कुछ नदियाँ अपनी लंबाई और जल क्षमता के कारण राज्य की जीवनरेखा कहलाती हैं। मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों में नर्मदा, चंबल, ताप्ती, सोन, बेतवा, तवा, क्षिप्रा, वेनगंगा, केन, सिंध, काली सिंध, पार्वती आदि शामिल हैं।
इनमें से नर्मदा नदी सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की भी एक प्रमुख नदी है। यह मध्य प्रदेश से होते हुए गुजरात में भी बहती है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नीचे एक तालिका दी गई है, जिसमें मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों और उनके उद्गम स्थल का विवरण है:
मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियां एवं उनके उद्गम स्थल
प्रमुख नदियाँ | लम्बाई (किमी) | उद्गम स्थल | अवसान |
नर्मदा | 1312 | अमरकंटक (अनूपपुर) | खंभात की खाड़ी (अरब सागर में) |
चम्बल | 965 | जानापाव (महू) | यमुना नदी, इटावा (उ.प्र.) |
ताप्ती | 724 | मुलताई (बैतूल) | खंभात की खाड़ी |
बेतवा | 480 | कुमरा गांव (रायसेन) | यमुना नदी (यूपी) |
क्षिप्रा | 195 | काकरिबरडी पहाड़ी (देवास) | चम्बल नदी |
कालीसिंध | 416 | बागली (देवास) | चम्बल नदी |
तवा | 172 | महादेव पर्वत (पचमढ़ी) | नर्मदा नदी |
सिंध | 290 | सिरोंज (गुना) | यमुना नदी |
सोन | 780 | अमरकंटक (अनूपपुर) | गंगा नदी |
Conclusion – मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियां एवं उनके उद्गम स्थल
इस लेख के माध्यम से आपने मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ, उनके उद्गम स्थल और वे कहाँ जाकर मिलती हैं, इसके बारे में जानकारी प्राप्त की है। यहाँ सूचीबद्ध की गई नदियाँ मध्य प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगी।
यदि आपको मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ (MP Rivers in Hindi) से संबंधित कोई प्रश्न या सुझाव हो, तो आप टिप्पणी करके पूछ सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए इस पृष्ठ के संपर्क में बने रह सकते हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवार अध्ययन सामग्री, नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड और परीक्षा अलर्ट के संबंध में अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।
ज्वाइन टेलीग्राम चैनल | Click Here |
ज्वाइन व्हाट्सप्प चैनल | Click Here |
फेसबुक पेज ज्वाइन करें | Click Here |