तीनों सेनाओं के समकक्ष पद: इस लेख में, हम भारतीय थल सेना (Indian Army), भारतीय नौसेना (Indian Navy), और भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के अधिकारियों के समकक्ष (Equivalent Ranks) पदों के बारे में विस्तार से जानेंगे। यह विषय उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो भारतीय सशस्त्र बलों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
इसके अतिरिक्त, UPSC CDS, NDA, और अन्य सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह एक आवश्यक टॉपिक है। इन परीक्षाओं में अक्सर इन पदों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इसके बारे में सही और पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।
तीनों सेनाओं के समकक्ष पद – कमीशन / अधिकारी पद
भारत की तीनो सेनाओ में समान कमीशन रैंक को अलग-अलग नामो से जाना जाता है। इसका विवरण इस तालिका में देखा जा सकता है। इंडियन आर्मी में फील्ड मार्शल, इंडियन नेवी में एडमिरल ऑफ द फ्लीट और इंडियन एयरफोर्स में मार्शल ऑफ द एयर फोर्स यह विशेष परिस्थिति और 5 स्टार रैंक के अधिकारियों को ही मिलती है।
Equivalent Ranks in Indian Army Navy and Airforce
थल सेना | नौसेना | वायु सेना |
---|---|---|
फील्ड मार्शल | एडमिरल ऑफ द फ्लीट | मार्शल ऑफ द एयर फोर्स |
जनरल | एडमिरल | एयर चीफ मार्शल |
लेफ्टिनेंट जनरल | वाइस एडमिरल | एयर मार्शल |
मेजर जनरल | रियर एडमिरल | एयर वाइस मार्शल |
ब्रिगेडियर | कोमोडोर | एयर कोमोडोर |
कर्नल | कैप्टन | ग्रुप कैप्टन |
लेफ्टिनेंट कर्नल | कमांडर | विंग कमांडर |
मेजर | लेफ्टिनेंट कमांडर | स्क्वाड्रन लीडर |
कैप्टन | लेफ्टिनेंट | फ्लाइट लेफ्टिनेंट |
लेफ्टिनेंट | सब–लेफ्टिनेंट | फ्लाइंग ऑफिसर |
सेकंड लेफ्टिनेंट | एक्टिंग सब-लेफ्टिनेंट | पायलट ऑफिसर |
यह भी देखें: लेटेस्ट सरकारी जॉब, करंट अफेयर्स, और स्टडी मटेरियल देखें
हमें उम्मीद है कि उम्मीदवारों को भारत की तीनों सेनाओं के समकक्ष पद के बारे में यह जानकारी उपयोगी लगी होगी। नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। साथ ही, नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड और परीक्षा अलर्ट से संबंधित जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करना न भूलें।
ज्वाइन टेलीग्राम चैनल | Click Here |
ज्वाइन व्हाट्सप्प चैनल | Click Here |
फेसबुक पेज ज्वाइन करें | Click Here |