BPSC AEDO Syllabus In Hindi and Exam Pattern 2025 इस आर्टिकल में शेयर किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे यहाँ से महत्वपूर्ण टॉपिक्स देख सकते हैं और ऑफिशियल सिलेबस PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए Bihar AEDO Syllabus & Exam Pattern PDF Download Link भी आर्टिकल में उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवार लेख में उपलब्ध जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़े और अपनी तैयारी को सिलेबस के अनुसार व्यवस्थित करें।
BPSC AEDO Syllabus In Hindi 2025: ओवरव्यू
परीक्षा आयोजक संस्था | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
---|---|
पद का नाम | सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) |
परीक्षा का नाम | Bihar BPSC AEDO Exam 2025 |
लेख की श्रेणी | सिलेबस और परीक्षा पैटर्न |
परीक्षा की प्रकृति | वस्तुनिष्ठ (Objective) |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
Bihar BPSC AEDO Exam Pattern
BPSC AEDO परीक्षा में कुल 3 पेपर होंगे – सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 (एक तिहाई) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
विशेष बात यह है कि सामान्य भाषा (General English & General Hindi) वाला पेपर केवल Qualifying Nature का होगा। इसमें अभ्यर्थियों को अंग्रेजी और हिन्दी दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार इन दोनों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है तो उसकी अन्य कॉपियाँ मूल्यांकन हेतु स्वीकार नहीं की जाएँगी।
बीपीएससी एईडीओ का परीक्षा पैटर्न
पत्र सं. | विषय / सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अवधि | कुल अंक |
---|---|---|---|---|
1 | सामान्य भाषा भाग-1: सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) भाग-2: सामान्य हिन्दी (70 अंक) | 100 | 2 घंटे | 100 (Qualifying) |
2 | सामान्य अध्ययन | 100 | 2 घंटे | 100 |
3 | सामान्य योग्यता (General Aptitude) | 100 | 2 घंटे | 100 |
BPSC AEDO Syllabus 2025 In Hindi
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही AEDO परीक्षा आयोजित करने वाला है। इस भर्ती की प्रक्रिया की शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल उन्हीं अंकों के आधार पर बनेगी जो उम्मीदवार General Studies और General Aptitude सेक्शन में प्राप्त करेंगे।
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए विस्तृत बीपीएससी एईडीओ सिलेबस 2025 को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार अपनी तैयारी को फोकस्ड व प्रभावी बनाएं।
BPSC AEDO सामान्य भाषा सिलेबस
सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी के प्रश्न इस तरह के होंगे की अभ्यर्थी की भाषा संबंधी प्रयोग की समझदारी की जाँच की जा सके। जैसे:
सामान्य अंग्रेजी (General English)
- Vocabulary (शब्दावली)
- Grammar (व्याकरण)
- Synonyms & Antonyms (पर्यायवाची और विलोम शब्द)
- Error Detection (त्रुटि पहचानना)
- Fill in the Blanks (रिक्त स्थान की पूर्ति)
- Comprehension Passage (गद्यांश आधारित प्रश्न)
सामान्य हिन्दी (General Hindi)
- व्याकरण (Grammar)
- पर्यायवाची एवं विलोम शब्द
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
- वर्तनी की शुद्धि
- रिक्त स्थान की पूर्ति
- अपठित गद्यांश (Comprehension)
BPSC AEDO General Studies (सामान्य अध्ययन) सिलेबस
क्रमांक | सामान्य अध्ययन (Hindi) | General Studies (English) |
---|---|---|
1 | सामान्य विज्ञान | General Science |
2 | राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं | Current Affairs of National & International Importance |
3 | भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं | Indian History & Major Features of Bihar’s History |
4 | सामान्य भूगोल | General Geography |
5 | बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग एवं महत्वपूर्ण नदियां | Major Geographical Divisions & Rivers of Bihar |
6 | भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था | Indian Polity & Economy |
7 | आजादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में प्रमुख परिवर्तन | Major Changes in Bihar’s Economy after Independence |
8 | भारत का राष्ट्रीय आंदोलन एवं इसमें बिहार का योगदान | Indian National Movement & Bihar’s Contribution |
BPSC AEDO General Aptitude (सामान्य योग्यता) सिलेबस
क्रमांक | सामान्य योग्यता (Hindi) | General Aptitude (English) |
---|---|---|
1 | संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न | Number System |
2 | पूर्ण संख्याओं का अभिकलन | Computation of Whole Numbers |
3 | दशमलव और भिन्न | Decimals & Fractions |
4 | संख्याओं के बीच परस्पर संबंध | Relationship Between Numbers |
5 | मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएँ | Fundamental Arithmetical Operations |
6 | प्रतिशत | Percentage |
7 | अनुपात तथा समानुपात | Ratio & Proportion |
8 | औसत | Average |
9 | ब्याज एवं लाभ और हानि | Interest, Profit & Loss |
10 | सादृश्य | Analogies |
11 | समानता एवं भिन्नता | Similarities & Differences |
12 | स्थान कल्पना | Spatial Visualization |
13 | स्थान अभिविन्यास | Spatial Orientation |
14 | समस्या समाधान | Problem Solving |
15 | विश्लेषण | Analysis |
16 | दृश्य स्मृति | Visual Memory |
17 | विभेद | Discrimination |
18 | अवलोकन | Observation |
19 | संबंध अवधारणा | Relationship Concepts |
20 | अंक गणितीय तर्क शक्ति | Arithmetical Reasoning |
21 | शाब्दिक एवं चित्रात्मक वर्गीकरण | Verbal & Figural Classification |
22 | अंक गणितीय संख्या श्रृंखला | Arithmetical Number Series |
23 | गैर-शाब्दिक श्रृंखला | Non-Verbal Series |
24 | कूट लेखन एवं कूट व्याख्या | Coding & Decoding |
Conclusion: BPSC AEDO Syllabus In Hindi
अगर आप BPSC AEDO Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको पूरा BPSC AEDO Syllabus in Hindi अच्छे से समझना चाहिए। इस सिलेबस में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता जैसे सेक्शन शामिल हैं, जिनकी तैयारी से आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। याद रखें कि सामान्य अंग्रेजी और हिन्दी का पेपर केवल क्वालिफाइंग नेचर का है, इसलिए इसमें न्यूनतम अंक लाना बेहद जरूरी है।
सही रणनीति, समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास के साथ आप इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसलिए सिलेबस को ध्यान से पढ़ें, महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस करें और तैयारी शुरू कर दें।
बीपीएससी एईडीओ सिलेबस 2025 PDF को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. BPSC AEDO Syllabus 2025 में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
➡ सिलेबस में सामान्य भाषा (General English & Hindi), सामान्य अध्ययन (General Studies) और सामान्य योग्यता (General Aptitude) शामिल हैं।
Q2. क्या सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी का पेपर मुख्य मेरिट में गिना जाएगा?
➡ नहीं, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी का पेपर केवल क्वालिफाइंग नेचर का है। उम्मीदवारों को इसमें न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
Q3. क्या BPSC AEDO Exam 2025 में नेगेटिव मार्किंग होगी?
➡ हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाई) अंक काटे जाएंगे।