BSSC Office Attendant Eligibility In Hindi: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में ऑफिस अटेंडेंट / परिचारी (विशिष्ट) के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। कई उम्मीदवार इस परीक्षा में आवेदन करने के इच्छुक होते हैं, लेकिन उन्हें BSSC ऑफिस अटेंडेंट की योग्यता (Eligibility Criteria) के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे उम्मीदवारों के लिए यह लेख BSSC Office Attendant Eligibility 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
BSSC Office Attendant Eligibility 2025 – Overview
परीक्षा का नाम | BSSC ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा २०२५-26 |
आयोजक संस्था | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
आधिकारिक वेबसाइट | onlinebssc.com |
लेख की श्रेणी | योग्यता (Eligibility Criteria) |
BSSC Office Attendant Eligibility In Hindi
बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में ऑफिस अटेंडेंट की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। यह एक मैट्रिक स्तर (10वीं पास) का पद है। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है, जिनका निर्धारण बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा किया गया है।
इस लेख में हम आपको बिहार कार्यालय परिचारी / परिचारी (विशिष्ट) पद के लिए आवश्यक आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, अधिकतम आयु में मिलने वाली छूट और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएँगे, जिनका सीधा संबंध पात्रता मानदंडों (Eligibility Criteria) से है।
BSSC Office Attendant Age Limit (आयु सीमा)
BSSC ऑफिस अटेंडेंट के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों और अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाती है। इसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
BSSC ऑफिस अटेंडेंट के लिए आयु सीमा – सभी श्रेणी
श्रेणी | आयु सीमा |
---|---|
अनारक्षित (पुरुष) | 18-37 वर्ष |
अनारक्षित (महिला) | 18-40 वर्ष |
पिछड़ा वर्ष /अत्यंत पिछड़ा वर्ग ( महिला एवं पुरुष) | 18-40 वर्ष |
अनुसूचित जाती /अनुसूचित जनजाति ( महिला एवं पुरुष) | 18-42 वर्ष |
सभी कोटि के दिव्यांग अभ्यर्थी | उपर्युक्त कोटिवार अधिकतम उम्र सीमा के अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट |
BSSC Office Attendant Qualification (शैक्षिक योग्यता)
- उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वी / मैट्रिक अथवा
- 10वी के समकक्ष कोई परीक्षा में उतीर्ण होना चाहिए।
BSSC ऑफिस अटेंडेंट की योग्यता – कुछ महत्वपूर्ण बातें
- बिहार राज्य के मूल निवासी बेंचमार्क दिव्यांगजन मात्र को ही क्षैतिज आरक्षण अनुमान्य है।
- बिहार राज्य के मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमान्य है।
- आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के सम्प्रति प्रचलित आरक्षण नियमों के अनुसार और राज्य सरकार के सक्षम
- स्तर से निर्गत प्रमाण-पत्र के आधार पर ही देय होगा।
- ऑनलाईन आवेदन पत्र में इंगित कॉलम में आरक्षण का दावा नहीं करने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
- आरक्षण का लाभ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जिनका स्थायी निवास बिहार राज्य में है अर्थात् जो बिहार के मूलवासी है।
- बिहार राज्य के बाहर के निवासी अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ देय नहीं होगा। आवेदन में दिया गया स्थायी पता ही आरक्षण के प्रयोजन के लिए स्थायी निवास अनुमान्य होगा। उक्त आरक्षण के लिए उम्मीदवारों को स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
Conclusion – BSSC Office Attendant Eligibility In Hindi
अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो BSSC Office Attendant आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। इस पद के लिए केवल 10वीं पास योग्यता और निश्चित आयु सीमा ही पर्याप्त है, जिससे ज़्यादातर उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। हाँ, यह ज़रूरी है कि आप अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य नियमों को ध्यान से जाँच लें ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की समस्या न आए।
आगर आपको BSSC ऑफिस अटेंडेंट की योग्यता (Eligibility Criteria) से सम्बंधित यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो आप इसे शेयर कर सकते है। सरकारी परीक्षाओ से सम्बंधित किसी भी अपडेट के लिए आप हमे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं।
ज्वाइन टेलीग्राम चैनल | Click Here |
ज्वाइन व्हाट्सप्प चैनल | Click Here |
फेसबुक पेज ज्वाइन करें | Click Here |
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. BSSC ऑफिस अटेंडेंट के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
➡ इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है।
Q2. BSSC ऑफिस अटेंडेंट के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित है?
➡ सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष है। आरक्षित वर्गों और महिलाओं को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलती है।
Q3. क्या बिहार के बाहर के उम्मीदवार BSSC ऑफिस अटेंडेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं?
➡ हाँ, बिहार के बाहर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा।