
Gujarat Anganwadi Bharti 2025: गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने आंगनवाड़ी वर्कर, आंगनवाड़ी हेल्पर और मिनी आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 9000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Gujarat Anganwadi Recruitment 2025 के बारे में अन्य सभी जानकारी इस लेख में उपलब्ध है। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जाँच कर लेनी चाहिए। गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2025 से सम्बंधित अन्य सभी जानकारी इस लेख में उपलब्ध है।
Gujarat Anganwadi Bharti 2025: हाइलाइट्स
भर्ती संस्था | महिला एवं बाल विकास विभाग, गुजरात (WCD) |
---|---|
पद का नाम | कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता |
कुल पद | 9000+ |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | e-hrms.gurarat.gov.in |
गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी: अगस्त 2025
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 08 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2025
- फ़ाइनल रिजल्ट: अनुसूची के अनुसार
Gujarat Anganwadi Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क
श्रेणी | फीस राशि |
---|---|
सामान्य/ईडब्ल्यूएस | ₹00/- |
ओबीसी | ₹00/- |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी | ₹00/- |
शुल्क भुगतान माध्यम | Nil |
Gujarat Anganwadi Eligibility Criteria 2025
Gujarat Anganwadi Bharti के लिए आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जा सकती है।
पद अनुसार आयु सीमा का विवरण
पद का नाम | आयु सीमा |
---|---|
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) | 18-33 वर्ष |
मिनी कार्यकर्त्ता (Mini Worker) | 18-33 वर्ष |
आंगनवाड़ी तेड़ागर (Helper) | 18-43 वर्ष |
Gujarat Anganwadi Bharti के लिए क्वालिफिकेशन
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्त्ता: कम से कम 12वीं (HSC) उत्तीर्ण होना ज़रूरी है। यदि इससे ऊपर की डिग्री या डिप्लोमा है, तो वह भी लाभदायक रहेगा, लेकिन आधारभूत योग्यता तो 12वीं पास ही है।
- आंगनवाड़ी तेड़ागर (हेल्पर): इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं (SSC) पास होना अनिवार्य है।
शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित शार्ट जानकारी यहां टेबल में देखि जा सकती है:
पद का नाम | क्वालिफिकेशन |
---|---|
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) | 12वीं (HSC) उत्तीर्ण |
मिनी कार्यकर्त्ता (Mini Worker) | 12वीं (HSC) उत्तीर्ण |
आंगनवाड़ी तेड़ागर (Helper) | 10वीं (SSC) पास |
Gujarat Anganwadi Vacancy 2025 Details
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
कार्यकर्ता | 3000+ |
सहायिका | 2000+ |
मिनी कार्यकर्ता | 4000+ |
नोट: आपके क्षेत्र या जिला में कितनी भर्ती है इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लें, जिसकी डायरेक्ट लिंक आगे दी गई है।
Gujarat Anganwadi Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया
- चयन पूरी तरह 10वीं या 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा, पद के अनुसार योग्यता लागू होगी।
- मेरिट लिस्ट जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा तैयार की जाएगी और आधिकारिक रूप से प्रकाशित होगी।
- इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
- प्रत्येक जिले और वार्ड के लिए अलग-अलग आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।
- मेरिट सूची के बाद चयनित उम्मीदवारों का Documents Verification और मेडिकल टेस्ट होगा
Gujarat Anganwadi Worker और Tedagar की सैलरी
पद का नाम | मासिक मानदेय (₹) |
---|---|
आंगनवाड़ी वर्कर | 10,000 |
मिनी आंगनवाड़ी वर्कर | 10,000 |
आंगनवाड़ी तेड़ागर | 5,500 |
Gujarat Anganwadi Bharti 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और सभी निर्देश समझें।
- दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
- मांगे गए दस्तावेज़ (आधार, प्रमाण पत्र, मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर आदि) साफ़-सुथरे अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Also Read: SSC CGL Admit Card 2025 Tier-1: जल्दी होगा जारी, यहां देखें डाउनलोड लिंक
Gujarat Anganwadi Bharti 2025 की महत्वपूर्ण लिंक्स
ऑनलाइन आवेदन करें | Click Here |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
ज्वाइन टेलीग्राम चैनल | Click Here |
ज्वाइन व्हाट्सप्प चैनल | Click Here |
फॉलो फेसबुक पेज | Click Here |
Also Read: BFUHS Staff Nurse Vacancy 2025: 406 पदों पर सुनहरा मौका
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या सिर्फ स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते हैं?
➡ जी हाँ, केवल उस वार्ड/जिले की स्थानीय महिला, मान्य निवास प्रमाण के साथ, आवेदन कर सकती हैं।
Q2. क्या इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू लिया जाएगा?
➡ नहीं, चयन पूरी तरह शैक्षणिक मेरिट (10वीं/12वीं अंकों) पर आधारित होगा—कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
Q3. चयन सूची (मेरिट लिस्ट) कौन और कैसे जारी करेगा?
➡ जिला स्तरीय समिति द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उस जिले/वार्ड के अनुसार नोटिफिकेशन के साथ प्रकाशित की जाएगी।