RRB Railway Group D Syllabus 2025: आगामी समय में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के द्वारा आयोजित होने वाली ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए सोच रहे उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस PDF में देख सकते है। इस लेख के माध्यम से RRB Group D Syllabus PDF से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को शामिल किया गया है।
जो भी उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने की चाहत रखते है, उन्हें RRB Group D Syllabus 2025 से सम्बंधित यह लेख जरूर देखना चाहिए ताकि परीक्षा में उनके लिए उपयोगी साबित हो। आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी एग्जाम के लिए इच्छुक उम्मीदवार Railway RRB Group D Syllabus In Hindi Pdf Download भी कर सकते है। इसकी जानकारी लेख के मध्य में ही दी गई है।
RRB Railway Group D Syllabus 2025 Overview
Organization | Railway Recruitment Board (RRB) |
Post Name | Various Post Under Group D |
Exam Name | RRB Group D Exam 2025 |
Year | 2025 |
Category | Sarkari Exam |
Official Website | rrbapply.gov.in |
RRB Group D Syllabus In Hindi
दोस्तों आगामी समय में रेलवे में ग्रुप डी के अंतर्गत होने वाली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है। आइये परीक्षा के पैटर्न और विषयवार सिलेबस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को देख लेते है। आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी एग्जाम देश के विभिन्न केन्द्रो पर आयोजित होता है और लाखो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते है।
आरआरसी ग्रुप डी के एग्जाम में प्रश्नो का पैटर्न वस्तुनिष्ठ प्रकार और बहुविकल्पीय प्रकार का होता है। Subject Wise RRB Group D Syllabus पर नीचे चर्चा की गई है। विषयार सिलेबस को देखने से पहले हमें RRB Group D Exam Pattern 2025 के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इसका विवरण इस प्रकार है।
Railway RRB Group D Exam Pattern
Subjects | Num. of Que. | Duration |
---|---|---|
सामान्य विज्ञान (General Science) | 25 | |
गणित (Mathematics) | 25 | 90 Min |
सामान्य बुद्दी एवं तर्क (Reasoning) | 30 | |
सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक मामले (GK & Current Affairs) | 20 | |
कुल (Total) | 100 |
आरआरसी ग्रुप डी के एग्जाम में निम्न 4 विषयो से 100 प्रश्न शामिल किए जायेगे, जिसका विवरण तालिका में दिखाया गया है। यहाँ परीक्षा से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, जो उम्मीदवारों के लिए बहुत ही आवश्यक है:
- प्रश्न बहुविकल्पीय सहित वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
- परीक्षा में 100 अंको के लिए 100 प्रश्न शामिल किये जाएंगे
- सही उत्तरों के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 1 अंक दिया जाएगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन है।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से 1/3 गलत उत्तर के लिए काटा जाएगा।
शायद आपको परीक्षा से सम्बंधित यह जानकारी समझ में आ गई होगी, आइये अब विषयवार सिलेबस के बारे में विस्तार से चर्चा करते है।
RRB Group D Syllabus – General Science (GS)
इस विषय के अंतर्गत सामान्य विज्ञान से सम्बन्ध रखने वाले मुख विषयो से प्रश्नो को पेपर में शामिल किया जाएगा। प्रश्नो को 10 वीं कक्षा स्तर (सीबीएसई) पर शामिल किया जाएगा।
- फिजिक्स (Physics)
- केमेस्ट्री (Chemistry)
- जीवन विज्ञान (Life Science
Railway Group D Mathematics Syllabus 2025
गणित विषय के अंतर्गत कक्षा 10वी के स्तर तक के प्रश्नो को पेपर में शामिल किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दर्शाए गए टॉपिक को कवर करने के लिए ग्रुप डी गणित की पुस्तकों का उल्लेख कर सकते हैं. या इसकी प्रैक्टिस कर सकते है।
English | Hindi |
---|---|
Number System | संख्या प्रणाली |
BODMAS | BODMAS |
Decimals, Fractions | दशमलव, भिन्न |
LCM, HCF | LCM, HCF |
Ratio and Proportion | अनुपात और अनुपात |
Percentage | प्रतिशत |
Mensuration | क्षेत्रमिति |
Time and Work | समय और कार्य |
Time and Distance | समय और दूरी |
Simple and Compound Interest | साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज |
Profit and Loss | लाभ और हानि |
Algebra | बीजगणित |
Geometry and Trigonometry | ज्यामिति और त्रिकोणमिति |
Elementary Statistics | प्राथमिक सांख्यिकी |
Square Root | वर्गमूल |
Age Calculation | आयु गणना |
Calendar and Clock | कैलेंडर और घड़ी |
Pipes and Cisterns | पाइप और हौज आदि |
RRB Group D General Intelligence and Reasoning Syllabus:
इस विषय के अंतर्गत उम्मीदवारों की तार्किक या तर्क क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। और जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से संबधित प्रश्न पेपर में शामिल होंगे। एग्जाम में निम्नलिखित टॉपिक से प्रश्न पूछे जा सकते है। जिसका विवरण यह है:
English | Hindi |
---|---|
Analogy | सादृश्य |
Alphabet and Number Series | वर्णानुक्रम और संख्या श्रृंखला |
Coding and Decoding | कोडिंग और डिकोडिंग |
Mathematical Operations | गणितीय संचालन |
Relationships | संबंध |
Logic | न्यायशास्त्र |
Jumbling | जुंबलिंग |
Venn Diagrams | वेन आरेख |
Data Interpretation and Sufficiency | डेटा व्याख्या और पर्याप्तता |
Conclusions and Decision Making | निष्कर्ष और निर्णय लेना |
Similarities and Differences | समानताएं और अंतर |
Analytical Reasoning | विश्लेषणात्मक तर्क |
Classification | वर्गीकरण |
Directions | निर्देश |
Statement – Argument and Assumption etc. | कथन – तर्क और धारणा आदि |
General Awareness & Current Affairs
सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से सामयिकी के अंतर्गत निम्न टॉपिक से प्रश्नो को पेपर में शामिल किया जा सकता है। जिसका विवरण इस प्रकार है
English | Hindi |
---|---|
Science and Technology | विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
Sports | खेल |
Culture | संस्कृति |
Personalities | व्यक्तित्व |
Economics | अर्थशास्त्र |
Politics and Importance | राजनीति और महत्व |
Conclusion – Railway Group D Syllabus 2025 In Hindi
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के द्वारा अक्सर सिलेसब या परीक्षा पैटर्न में बदलाब किये जा सकते है। यदि ऐसा होता है तो इसको अपडेट कर दिया जाएगा, फिर भी आधिकारिक वेबसाइट के संपर्क में भी बने रहे।
आशा है आपको यह जानकारी पसंद जरूर आई होगी। उम्मीदवार RRB Group D Syllabus In Hindi का Pdf Download भी कर सकते है। जिसका विवरण आगे दिया गया है
Also Read: RRB Group D Eligibility 2025: Group D Age Limit, Qualification & more
RRB Group D Syllabus In Hindi PDF
आपकी जानकारी के लिए हमने सिलेबस को हिंदी में दिखाने का प्रयास किया है। आप आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस पीडीएफ में डाउनलोड भी कर सकते है। अभी सिलेबस का पीडीएफ अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है। हम शीघ्र ही इसको हिंदी के साथ अपडेट करने का प्रयास करेंगे।
RRB Group D Syllabus Pdf Download | English | Hindi |
Also Read: RRB Railway Group D Notification 2025
हमे आशा है आपको यह जानकारी पसंद जरूर आयी होगी। यदि आपका सिलेबस से सम्बंधित कोई सबाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है, और RRB Group D Exam के बारे में कोई भी अपडेट पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें
FAQs
Q. आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी सीबीटी -1 परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में चार विषय हैं जो गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स हैं।
Q. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी -1 में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Q. क्या रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में माइनस मार्किंग होगी या नहीं?
हां इस परीक्षा में माईनस मार्किंग लागू है। किसी भी प्रश्न के गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंको की कटौती की जाएगी।