Rajasthan Patwari Syllabus 2025 In Hindi: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आगामी समय में आयोजित होने वाली वाली पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी इस लेख में उल्लेखित की गई है। यदि आप राजस्थान पटवारी भर्ती में आवेदन कर चुके है, या आवेदन करने की चाहत रखते है तो राजस्थान पटवारी सिलेबस से सम्बंधित यह लेख आपके लिए अत्यंत उपयोगी है।
इस लेख में Rajasthan Patwari Syllabus PDF से सम्बंधित विभिन्न विषयो पर चर्चा की गई है और राजस्थान पटवारी परीक्षा से सम्बंधित सभी जानकारी को संख्या किया गया है की परीक्षा का पैटर्न क्या होगा? किन विषयों से कितने प्रश्न पूछे जायेंगे, निगेटिव मार्किंग होगी या नहीं? इससे सम्बंधित सभी जानकारी इस लेख में उल्लेखित है।
Rajasthan Patwari Syllabus 2025 Overview
Exam Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) |
Post Name | Patwari |
Exam Name | RSMSSB Patwari Exam 2025 |
Year | 2025 |
Category | Sarkari Exam |
Official Website | www.rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Patwari Syllabus 2025 In Hindi
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा आगामी समय में पटवारी की भर्ती परीक्षा का आयोजन OMR Based के द्वारा ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा ही इस भर्ती का सबसे मुख्य पहलु है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपना चयन सुनिश्चित कर सकते है। इसलिए Rajasthan Patwari Syllabus 2025 In Hindi को समझना बेहद ही आवश्यक और अनिवार्य है।
राजस्थान पटवारी सिलेबस 2025 की टॉपिक वाइज जानकारी देखने से पहले हम इसके परीक्षा पैटर्न पर एक नजर डाल लेते है, ताकि हम परीक्षा में शामिल विषयो और प्रश्नो की संख्या और उनके प्राप्तांको की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएं। Rajasthan Patwari Exam Pattern का विवरण इस प्रकार है:
Rajasthan Patwari Exam Pattern 2025
राजस्थान पटवारी की परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 300 अंको की लिए 150 प्रश्न पूछें जाने है। किन विषयो से कितने प्रश्न पूछे जाने है? परीक्षा की अवधि और परीक्षा से सम्बंधित अन्य सभी जानकारी इस टेबल और नोट के माध्यम से देखी जा सकती है:
राजस्थान पटवारी परीक्षा पैटर्न:
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
---|---|---|
सामान्य विज्ञान; भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल; सामान्य ज्ञान, वर्तमान घटनाएँ | 38 | 76 |
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति | 30 | 60 |
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी | 22 | 44 |
मानसिक क्षमता और तर्कशक्ति, मूलभूत संख्यात्मक दक्षता | 45 | 90 |
मूलभूत कंप्यूटर | 15 | 30 |
कुल | 150 | 300 |
राजस्थान पटवारी परीक्षा से सम्बंधित अन्य जानकारी:
- परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों को उनकी योग्यता के क्रम को निर्धारित करने के लिए गिना जाएगा।
- परीक्षा में बहुविकल्पीय, वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे
- परीक्षा में अलग–अलग विषयो से कुल 150 प्रश्न शामिल किये जायेंगे, इसके लिए अधिकतम 300 अंक निर्धारित है।
- परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगा, जिसमे प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
- परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी
Rajasthan Patwari Syllabus 2025 In Hindi
परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझाया गया है। हम उम्मीद करते है आपको भी यह जानकारी समझ आ गई होगी, आइये अब विषयानुसार Rajasthan Patwari Syllabus PDF के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।
Rajasthan Patwari Syllabus In Hindi
परीक्षा में निम्न विषयो: सामान्य विज्ञान; भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल; सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएँ, राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति, मानसिक क्षमता और तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता, बुनियादी कंप्यूटर से प्रश्न पूछे जाने है, जिनका विषयवार पाठ्यक्रम इस प्रकार है:
1. General Science; History, Polity And Geography Of India; General knowledge, Current Affairs
- विज्ञान के सामान्य आधारभूत तत्व एवं दैनिक विज्ञान, मानव शरीर, आहार एवं पोषण, स्वास्थ्य देखभाल
- प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक (18वीं शताब्दी के मध्य से वर्तमान तक) घटनाएं
- भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली, संवैधानिक विकास
- भारत की भौगोलिक विशेषताएं, पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव
- समसामयिक राष्ट्रीय घटनायें
2. Geography, History, Culture And Polity of Rajasthan
- राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ,
- राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था राज्यपाल, राज्य विधान सभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानवाधिकार आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, लोकायुक्त, राज्य सूचना आयोग, लोक नीति
- सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे.
- स्वतन्त्रता आन्दोलन जन–जागरण एवं राजनीतिक एकीकरण।
- लोक कलाऐं, चित्रकलाऐं और हस्तशिल्प एवं स्थापत्य ।
- मेले, त्यौहार, लोकसंगीत एवं लोकनृत्य ।
- राजस्थानी संस्कृति एवं विरासत, साहित्य।
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता।
- महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल ।
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व ।
3. General English & Hindi
सामान्य हिंदी:
- दिये गये शब्दों की संधि एवं शब्दों का संधि-विच्छेद।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय–इनके संयोग से शब्द संरचना तथा शब्दों से उपसर्ग एवं प्रत्यय को पृथक करना, इनकी पहचान।
- समस्त (सामासिक) पद की रचना करना, समस्त (सामासिक) पद का विग्रह करना।
- शब्द युग्मों का अर्थ भेद।
- पर्यायवाची शब्द और विलोम शब्द।
- शब्द शुद्धि – दिए गए अशुद्ध शब्दों को सही लिखें।
- वाक्य शुद्धि – वर्तनी संबंधी अशुद्धियों को छोड़कर वाक्य संबंधी अन्य व्याकरणीय अशुद्धियो का शुद्धीकरण।
- वाक्यांश के लिये एक उपयुक्त शब्द।
- पारिभाषिक शब्दावली–प्रशासन से सम्बन्धित अंग्रेजी शब्दों के समकक्ष हिन्दी शब्द।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
General English
- Comprehension of unseen passage.
- Correction of common errors; correct usage.
- Synonym/ antonym.
- Phrases and idioms.
4. Mental ability and reasoning, Basic Numerical efficiency
- Making series/analogy.
- Figure matrix questions, Classification.
- Alphabet test.
- Passage and conclusions.
- Blood relations.
- Coding–decoding.
- Direction sense test.
- Sitting arrangement.
- Input output.
- Number Ranking and Time Square.
- Making judgments.
- Logical arrangement of words.
- Inserting the missing character/number.
- Mathematical operations, average, ratio.
- Area and volume.
- Percent.
- Simple and compound interest.
- Unitary Method.
- Profit & Loss.
5. Basic Computer
- Characteristics of Computers.
- Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input Devices, Computer Software Relationship between Hardware & Software.
- Operating System
- MS-Office (Exposure of word, Excel/Spread Sheet, Power Point)
Conclusion Rajasthan Patwari Syllabus PDF
परीक्षा पैटर्न के अनुरूप हमने राजस्थान पटवारी परीक्षा से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त की एवं विषयवार सभी अलग-अलग विषयो का पाठ्यक्रम भी देखा और समझा, हमे यही उम्मीद है की आपको यह अच्छे से समझ आ गया होगा। यदि फिर भी Rajasthan Patwari Syllabus In Hindi से सम्बंधित कोई डाउट है तो पुनः अच्छे से इस लेख को चेक करे लें ताकि कोई जानकारी अधूरी न रह पाएं।
Also Read: Rajasthan Patwari Bharti 2025 Notification
यदि फिर भी परीक्षा या सिलेबस से सम्बंधित आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हो। परीक्षा से सम्बंधित अन्य सभी अपडेट, सामान्य ज्ञान और शिक्षा से जुडी अन्य किसी भी जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सप्प के चैनल को ज्वाइन जरूर कर लें, और नोटिफिकेशन को ऑन कर दे ताकि सही समय पर आपको अपडेट प्राप्त हो सकें।
FAQs
Q. राजस्थान पटवारी सिलेबस 2025 परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जायेंगे?
राजस्थान पटवारी की परीक्षा में अलग-अलग विषयों से कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगें।
Q. राजस्थान पटवारी की परीक्षा कितने अंको की होगी
राजस्थान पटवारी 2025 की परीक्षा 300 अंको की होगी
Q. क्या राजस्थान पटवारी की परीक्षा में माईनस मार्किंग होगी?
हां, राजस्थान पटवारी की परीक्षा में माईनस मार्किंग होगी, और जिसमे प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
Q. Rajasthan Patwari का पेपर हल करने के लिए कितना समय दिया जायेगा?
राजस्थान पटवारी का पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों के लिए 3 घंटे का समय दिया जायेगा।